दिल्ली-एनसीआर

आम आदमी पार्टी ने नॉएडा के सभी नगर पंचायतों से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

Admin Delhi 1
16 Sept 2022 12:23 PM IST
आम आदमी पार्टी  ने नॉएडा के सभी नगर पंचायतों से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: आम आदमी पार्टी गौतम बुद्ध नगर की दादरी नगर पालिका और सभी नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। इस बार पार्टी निकाय चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। चुनावों की तैयारी को लेकर अग्रवाल धर्मशाला जहांगीर पुर कस्बे में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में आम आदमी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पार्टी का हो रहा विस्तार: आप जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा, "देश मे आम आदमी पार्टी के हुए विस्तार से आम जन मानस में एक नई आशा की किरण पैदा हुई है। इस वक्त आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसमें सभी वर्गों के लोग शामिल हो रहे हैं। रोजाना पार्टी का विस्तार हो रहा है। गौतमबुद्ध नगर में भी सामाजिक कार्यकर्ता अन्य पार्टियों के नेता और कार्यकर्ता बड़े पैमाने पर आम आदमी पार्टी में आने के लिए संपर्क कर रहे हैं।शीघ्र ही सभी को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाएगा।"

प्रत्येक वार्ड में 21 सदस्य कमेटी: भूपेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रत्येक वार्ड में 21 सदस्य कमेटी बनाएगी। इसके अलावा प्रत्येक 30 घर पर एक मौहल्ला प्रभारी की जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया। इस विस्तार के बाद संगठनात्मक ढांचे के मजबूत होने पर हम निश्चित ही शानदार प्रदर्शन करने की स्थिति में आ जाएंगे।

यह कार्यकर्ता रहे उपस्थित: इस मौके पर सुनील जिंदल, मूलचंद अग्रवाल, अनिल चेची, भगत, विपिन कुमार अग्रवाल, राकेश अवाना, नंदकिशोर मीणा, उदयवीर मलिक, दीपक कुमार मीणा, वाहिद खान, एडवोकेट प्रशान्त रावत,जगबीर सिंह चौहान, रहीस ठाकुर, तुलसीराम अग्रवाल, गौरव बंसल, बनवारी लाल शर्मा, गजेंद्र मीणा, विनोद नागर, गज्जू पूर्व चेयरमैन, मनोज कुमार गर्ग, उर्फ टिल्लू, आस मोहम्मद, मुकेश वर्मा, टुनटुन मीणा, बाबू नवीन कुमार अग्रवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Story