दिल्ली-एनसीआर

इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या ,केस दर्ज

Tara Tandi
19 April 2024 10:09 AM GMT
इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या ,केस दर्ज
x
दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में लड़कों की आपत्तिजनक वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने वाले एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अशोक उर्फ ठंडा पानी (27) के रूप में हुई है। अशोक के खिलाफ पहले से 21 आपराधिक मामले दर्ज थे। वह मयूर विहार थाने का घोषित बदमाश था।
वह इसी दबगई का फायदा उठाकर एरिया के लड़कों पीटने के अलावा उनको मुर्गा बना देता था। बाद में उनसे चप्पल-जूते चटवाने के अलावा जमीन पर नाक रगड़वाता था। बुधवार को ही अशोक ने 29 और 31 ब्लॉक के लोगों को गाली-गलौज का एक वीडियो बनाकर पोस्ट किया था। उसी दिन शाम को इसका कत्ल कर दिया गया।
आरोपियों ने अशोक को कार में अगवा कर जमकर पीटा। बाद में चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। हमले के दौरान अशोक के दो दोस्त सुहेल उर्फ 600 और समीर उर्फ नल्ली को भी चाकू लगा। दोनों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस उपायुक्त अपूर्वा गुप्ता ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार रात करीब 8.15 बजे एलबीएस अस्पताल से अशोक की हत्या का पता चला था। तुरंत अधिकारी वहां पहुंचे। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि 31 ब्लॉक के चौक पर कुछ युवकों ने अशोक और उसके दो दोस्तों को चाकू मार दिया था। हमले में उसके दो दोस्तों के जख्मी होने का पता चला। अस्पताल ले जाने पर अशोक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि बाकी दोनों का अभी अस्पताल में इलाज जारी है।
सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर क्राइम टीम के अलावा एफएसएल को बुला लिया गया। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। छानबीन के दौरान पुलिस टीम को स्थानीय लोगों ने ठंडा पानी की हरकत की जानकारी दी। इसके बाद उसके इंस्टाग्राम अकाउंट की पड़ताल की गई, जहां आरोपी लड़कों को मुर्गा बनाकर उनको पीटता हुआ दिखता है। पुलिस आशंका जता रही है कि इसका बदला लेने की नीयत से किसी ने वारदात को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कुछ आरोपियों की पहचान भी कर ली गई है।
Next Story