दिल्ली-एनसीआर

दो लोगों में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू से हत्या

Admin Delhi 1
9 Sep 2022 1:20 PM GMT
दो लोगों में बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में युवक की चाकू से हत्या
x

एनसीआर क्राइम न्यूज़: गाजियाबाद में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। अनुकंपा ग्रीन सोसाइटी में बाइक खड़ी करने के लिए दो लोगों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया। बाइक खड़ी करने को लेकर आरोपी ने एक युवक के पेट में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। आरोपी ने मृतक की पत्नी के सर में ईट मारकर घायल कर दिया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।

नीतू के सर पर किया ईट से वार: अनुकंपा ग्रीन सोसाइटी में प्रमिंद्र अपने परिवार के साथ रहता है। वह मूल रूप से बागपत के छपरोली स्थित हेवा गांव का निवासी है। प्रमिंद्र के फ्लैट के पास में ही कृष्ण कुमार अपने परिवार के साथ रहता है बुधवार रात दोनों के बीच बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद हो गया। आवाज सुनकर प्रमिंद्र की पत्नी नीतू विवाद को शांत करने लगी। तभी कृष्ण कुमार ने नीतू के सर पर ईट से वार कर दिया।

आरोपी ने चाकू से किये कई वार: नीतू ने बताया कि सर पर ईट लगने से वह लहूलुहान हो गई। आरोपी कृष्ण लोगों को एकत्र होते देख भाग कर अपने घर चला गया। जिसके बाद प्रमिंद्र कृष्ण को पकड़ने के लिए उसके घर पर गए। जब कृष्ण का दरवाजा खटखटाया तो आरोपी ने बिना कुछ सोचे समझे प्रमिंद्र पर चाकू से कई वार कर दिए। जिससे वह बेहोश होकर वहीं गिर गया। प्रमिंद्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना को अंजाम देकर परिवार सहित आरोपी हुआ फरार: घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कृष्ण स्कूटी लेकर मौके से फरार हो गया। थोड़ी देर बाद कृष्ण के परिजन भी घर पर ताला लगा कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि कृष्णा आए दिन किसी न किसी से झगड़ा करता रहता है। प्रमिंद्र रियल स्टेट कारोबारी है। दोनों का झगड़ा करीब 30 मिनट तक चला। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस चेक की है।

पुलिस का बयान: एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। पुलिस टीम फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Next Story