दिल्ली-एनसीआर

एनसीआर नॉएडा में एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर दी अपनी जान

Admin Delhi 1
12 Sept 2022 4:10 PM IST
एनसीआर नॉएडा में एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर दी अपनी जान
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा में एक युवक के आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। 12 सितंबर को नोएडा के सेक्टर–24 में एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली। सेक्टर 24 थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

अस्पताल में हुई मौत: सोमवार को नोएडा के सेक्टर–24 के खौड़ा कालौनी के एक युवक ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या कर ली है। आस पास मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची सेक्टर 24 थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीमारी की वजह से डिप्रेशन में रहता था मृतक: मृत्य व्यक्ति का नाम सर्वेश बताया जा रहा है। मृतक की उम्र मात्र 45 वर्ष थी। सर्वेश खौड़ा कालौनी में कपड़े की दुकान चलाता था। बताया जा रहा है कि लंबे अरसे से मृतक सुगर और अन्य बीमारियों से ग्रसित था। इन्ही बीमारी के चलते वह डिप्रेशन में रहता था।

बालकनी में गोली मारकर की आत्महत्या: मिली जानकारी के अनुसार देर रात सर्वेश ने बालकनी में कुर्सी पर बैठकर लाइसेंसी रिवाल्वर गोली मारकर आत्महत्या कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। यह मामला सेक्टर 24 थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

Next Story