दिल्ली-एनसीआर

एक फैक्ट्री की छत से एक युवक ने लगाई छलांग, युवक की हालत गंभीर

Admin Delhi 1
12 Dec 2022 3:06 PM GMT
एक फैक्ट्री की छत से एक युवक ने लगाई छलांग, युवक की हालत गंभीर
x

एनसीआर ग़ज़िआबाद न्यूज़: शहर के ट्रोनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री की छत से एक युवक कूद गया। गंभीर हालत में युवक को अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर युवक का इलाज किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस हादसे का मुख्य कारण जानने में जुट गई है।

हरदोई का रहने वाला है युवक: मिली जानकारी के मुताबिक युवक का नाम त्रिलोकी है, जो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि यह युवक अपने एक रिश्तेदार का मोबाइल चोरी करके भाग रहा था। भागते-भागते युवक फैक्ट्री की छत पर पहुंचा गया। वहां से युवक अपनी जान बचाने के कूद गया। यह सूचना सोशल मीडिया पर चल रही है। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी गाजियाबाद पुलिस ने नहीं की है।

Next Story