दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

Admin Delhi 1
29 Oct 2022 3:07 PM GMT
नॉएडा में एक महिला की संदिग्ध अवस्था में हुई मौत, पुलिस ने शुरू की जांच
x

क्राइम न्यूज़: खोड़ा कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसे उपचार के लिए नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, लेकिन अस्पताल के डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले की जानकारी अस्पताल द्वारा पुलिस को दी गई।

क्या है पूरी घटना: थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खोड़ा कॉलोनी में 35 साल की सुनीता पांडे अपने परिवार के साथ रहती थी। परिजनों का कहना है कि महिला को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि अस्पताल की तरफ से मामले की सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Story