दिल्ली-एनसीआर

अचानक कंप्रेसर फटने से एक महिला की हुई मौत

Admin Delhi 1
19 July 2022 6:42 AM GMT
अचानक कंप्रेसर फटने से एक महिला की हुई मौत
x

दिल्ली न्यूज़: करावल नगर इलाके में बिजली के बॉक्स बनाने वाली फैक्ट्री में काम करते समय अचानक कंप्रेसर फट गया। जिसमें 3 महिला और एक व्यक्ति घायल हो गया। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया। मृतका सुनीता (45) है। घायलों में नौबत (55), सुशीला (45) और अनिता (42) है। पुलिस फैक्ट्री मालिक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री मालिक अजय ने पुलिस को बताया कि चांद बाग में रहता है। उसकी लगभग डेढ़ सौ गज की फैक्ट्री जवाहर नगर करावल नगर इलाके में है। जिसमें बिजली के बॉक्स बनते हैं। सोमवार शाम के समय फैक्ट्री की पहली मंजिल पर सुनीता, नौबत, सुशीला और अनिता कंप्रेसर पर काम कर रहे थे। तभी अचानक कंप्रेसर फट गया। जिसमें चारों घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाएगा जहां सुनीता को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस फेक्ट्री मालिक से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story