दिल्ली-एनसीआर

एक महिला ने पूर्व प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल कुमार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Admin Delhi 1
19 Oct 2022 3:39 PM GMT
एक महिला ने पूर्व प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल कुमार पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
x

एनसीआर नॉएडा: गाजियाबाद के लिंक रोड थाना क्षेत्र स्थित सूर्यनगर पुलिस चौकी के पूर्व प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल कुमार पर एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। अंशुल कुमार ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया। महिला की शिकायत पर पूर्व प्रभारी उपनिरीक्षक पर दुष्कर्म, गर्भपात, मारपीट सहित 5 धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। सूर्यनगर चौकी के पूर्व प्रभारी उपनिरीक्षक अंशुल कुमार को एसएसपी मुनिराज ने निलंबित कर दिया है।

5 धाराओं में केस दर्ज: पीड़ित महिला का आरोप है कि महिला के एक मुकदमे में अंशुल कुमार जांच अधिकारी थे। जांच के दौरान अंशुल ने महिला से संपर्क बनाया। आरोपी ने महिला को जांच के बहाने सुनसान स्थान पर ले गया। इसके बाद अंशुल ने पीड़ित महिला को शादी करने का झांसा दिया और उनसे कहा कि वह अपनी पत्नी को तलाक दे देगा। अंशुल ने पीड़ित महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और वह गर्भवती हो गई। अंशुल ने महिला का गर्भपात करा दिया।

पीड़िता के साथ किया दुष्कर्म: बीते 5 जनवरी को महिला ने इस बात की शिकायत की। 13 अक्टूबर को वह अपने कवि नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित घर आई। अंशुल ने महिला के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल तोड़ दिया। शनिवार को अंशुल के खिलाफ लिंक रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पीड़ित महिला का आरोप है कि दरोगा अंशुल कुमार उन्हें बड़े-बड़े होटलों में ले जाता था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाता था। पुलिस होने के नाते वह उनसे डर गई थी।

पुलिस चौकी में हुआ हंगामा: बीते 13 अक्टूबर को जब उनके साथ मारपीट हुई, तो उन्होंने इस मामले की जानकारी पुलिस में दी। 13 अक्टूबर को महिला ने कवि नगर थाना क्षेत्र में इस बात की जानकारी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। इस बात पर वहां काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक मुनिराज इस बात की शिकायत की। अंशुल का पक्ष जानने के लिए कॉल किया गया और संदेश भेजा गया, लेकिन अंशुल ने कोई जवाब नहीं दिया। मिली जानकारी के अनुसार एसएसपी मुनिराज ने आरोपी अंशुल को निलंबित कर दिया है।

Next Story