दिल्ली-एनसीआर

दादरी कस्बे में अचानक हुआ जोरदार धमाका, मची अफरा तफरी

Admin Delhi 1
27 Feb 2023 2:54 PM GMT
दादरी कस्बे में अचानक हुआ जोरदार धमाका, मची अफरा तफरी
x

ग्रेटर नॉएडा: उत्तर प्रदेश के दादरी कस्बे में आज शाम अचानक से जोरदार धमाका हो गया। इस धमाके की चपेट में आने से दो लोग गंभीर रुप से झुलस गए। सोमवार की शाम निकाली जा रही जगन्नाथ शोभायात्रा के दौरान आतिशबाजी में आग लगने से दो लोग बुरी तरह से झुलस गए हैं। झुलसे हुए लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोभायात्रा में अचानक से धमाका होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई और लोग इधर उधर भागने लगे।

आपको बता दें कि सोमवार को थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत कस्बा दादरी में जगन्नाथ शोभा यात्रा परंपरागत रूप से निकल रही थी। यात्रा के दौरान आतिशबाजी हो रही थी। इसी आतिशबाजी में एक पटाखा आगे आगे चल रहे उस ई रिक्शा जा गिरा, जिसमें आतिशबाजी का सामान रखा हुआ था, जिससे अन्य आतिशबाजी के समान में आग लग गई।

इस घटना में दो व्यक्ति आतिशबाजी करने वाला सलमान पुत्र पप्पू निवासी दादरी तथा ई रिक्शा चालक पप्पू पुत्र शीशपाल निवासी नरौली थाना जारचा घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Next Story