दिल्ली-एनसीआर

महिंद्रा पार्क थाने में एक पुलिसकर्मी ने महिला के साथ की छेड़छाड़

Admin Delhi 1
26 Nov 2022 1:02 PM IST
महिंद्रा पार्क थाने में एक पुलिसकर्मी ने महिला के साथ की छेड़छाड़
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली के थाना महिंद्रा पार्क थाने में पुलिसकर्मी द्वारा महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने थाने के एसएचओ व अन्य स्टाफ से भी दुर्व्यवहार किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, थाने को बीते 18 नवंबर को दो युवकों द्वारा छेड़छाड़ के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी। शिकायकर्ता की उम्र 22 साल बताई जा रही है। आरोप है कि आरोपी अनिल ने जब पुलिस कर्मचारियों द्वारा शिकायतकर्ता से पूछताछ की जा रही थी तब उसके साथ दुर्व्यवहार करना शुरू कर दिया और पूछताछ में बाधा डाली। अनिल की तैनाती आजादपुर मेट्रो स्टेशन पर है।

Next Story