दिल्ली-एनसीआर

एक व्यक्ति की 10वीं मंजिल से कूदकर हुई मौत, सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल

Admin Delhi 1
2 July 2022 8:07 PM IST
एक व्यक्ति की 10वीं मंजिल से कूदकर हुई मौत, सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: ग्रेटर नोएडा वेस्ट से बड़ी खबर सामने आ रही है। हाउसिंग सोसाइटी में दसवीं मंजिल से एक व्यक्ति कूद गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। इस घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल है। लोग परेशान हैं। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। पुलिस छानबीन कर रही है।

पुलिस ने बताया: थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत पंचशील ग्रीन-2 सोसाइटी में टावर बी-7 के फ्लैट नंबर 1002 में रहने वाले व्यक्ति श्याम देव चौहान पुत्र स्वर्गीय राजबली चौहान थे। शनिवार को दोपहर बाद उन्होंने 10वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। थाना बिसरख पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। अन्य आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Next Story