- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- एक जोड़ी चप्पल से मिला...
दिल्ली-एनसीआर
एक जोड़ी चप्पल से मिला क्लू,1100 किलोमीटर का पीछा कर पुलिस ने दबोचा हत्यारोपी
SHIDDHANT
28 Nov 2025 8:06 PM IST

x
Delhi दिल्ली: महेंद्र पार्क पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में 1100 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान सिर्फ उसकी चप्पलों से हुई जो उसने वारदात के बाद घटनास्थल पर छोड़ दी थीं। 23 साल का आरोपी सलमान उर्फ बोना सराय पीपल थाला का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक 16 नवंबर को आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में 52 साल की सिजन नाम की मानसिक रूप से बीमार महिला का शव मिला था। उसके कपड़े फटे हुए थे, चेहरा और सिर पर चाकू के गहरे घाव थे और मुंह से खून बह रहा था। वह कूड़ा बीनकर गुजारा करती थी। पास में एक चाकू, महिला की चप्पलें और एक जोड़ी पुरुष की सफेद-काली चप्पलें भी मिलीं।
पुलिस के मुताबिक 16 नवंबर को आदर्श नगर रेलवे स्टेशन के पीछे झाड़ियों में 52 साल की सिजन नाम की मानसिक रूप से बीमार महिला का शव मिला था। उसके कपड़े फटे हुए थे, चेहरा और सिर पर चाकू के गहरे घाव थे और मुंह से खून बह रहा था। वह कूड़ा बीनकर गुजारा करती थी। पास में एक चाकू, महिला की चप्पलें और एक जोड़ी पुरुष की सफेद-काली चप्पलें भी मिलीं। महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया। एसीपी राजबीर लांबा और एडिशनल डीसीपी सुनील पांचाल की निगरानी में एसआई हरकेश मीणा की टीम मामले की छानबीन में लगी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि गुलाबी शर्ट और ग्रे पैंट पहने एक युवक उसी समय स्टेशन के पास आया था और उसने वही चप्पलें पहनी थीं जो क्राइम सीन पर मिली थीं। थोड़ी देर बाद वही युवक नंगे पांव भागता दिखा।
टीम ने फुटेज के आधार पर सराय पीपल थाला की झुग्गियों तक छानबीन की। वहां पता चला कि ये शख्स सलमान उर्फ बोना है। उसका पहले से आपराधिक रिकॉर्ड था। उस पर दो बार नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के साथ डकैती के भी मामले दर्ज थे। घर पर छापा मारा तो वह फरार था। फिर शुरू हुआ 1100 किलोमीटर का पीछा। पुलिस टीम लोनी, गाजियाबाद, मुकुंदपुर और कासगंज तक पहुंची। मुखबिर लगाए गए। आखिरकार 18 नवंबर की रात सूचना मिली कि बोना वापस दिल्ली आने वाला है और पुलिस ने उसे दबोच लिया गया। उसके पास से वारदात वाला चाकू, कपड़े और दोनों जोड़ी चप्पलें बरामद हुईं। पुलिस ने बताया कि सलमान नशे का आदी है। वह पहले भी कई बार जेल जा चुका है।
Tagsदिल्लीमहेंद्र पार्कमहिला हत्यामानसिक रूप से बीमार महिलासलमान बोनाचप्पलेंसीसीटीवी फुटेज1100 किलोमीटर पीछागिरफ्तारअपराध रिकॉर्ड.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





