दिल्ली-एनसीआर

आखिरकार भरी महफिल में राहुल गांधी का बड़ा कबूलनामा- मैं भी था प्यार में...लेकिन आज? यहां सुनिए VIDEO

Shubhra Nandy
17 Nov 2026 8:33 AM IST
आखिरकार भरी महफिल में राहुल गांधी का बड़ा कबूलनामा- मैं भी था प्यार में...लेकिन आज? यहां सुनिए VIDEO
x
सुनाया कैम्ब्रिज वाला खास किस्सा
नई दिल्ली : आखिर राहुल गांधी ने बताया कि उन्हें प्यार हुआ था और वे कैम्ब्रिज कैम्पस भी गए थे, वही जगह जहां कभी सोनिया गांधी और राजीव गांधी पहली बार मिले थे। दरअसल, एक किताब के लॉन्च कार्यक्रम के दौरान खुद यह बात राहुल ने बताई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वे अभी भी उस गर्लफ्रेंड के साथ रिश्ते में हैं या उनका रिश्ता खत्म हो चुका है, लेकिन यह पक्का है कि राहुल गांधी ने उनके साथ काफी समय बिताया था और वे सच में प्यार में थे। उन्होंने किताब के लॉन्च कार्यक्रम में अपने भाषण के दौरान खुद ही इस बात का खुलासा किया।
आमतौर पर अपनी निजी जिंदगी और रिश्तों को लेकर चुप्पी साधने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बेहद खास मौके पर अपने दिल का राज खोल दिया है। सोनिया गांधी की नई किताब 'Belonging: A Journey of Love' के विमोचन समारोह में मंच से बोलते हुए राहुल गांधी ने पहली बार अपने अतीत के प्रेम प्रसंग का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने लंदन के कैम्ब्रिज स्थित उस यादगार जगह से जुड़ा किस्सा भी साझा किया, जहां उनके माता-पिता यानी राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात हुई थी।
माता-पिता की यादों से जुड़ा है राहुल का खास किस्सा
पुस्तक विमोचन के दौरान अपने संबोधन में राहुल गांधी ने बेहद सहज अंदाज में स्वीकार किया कि वे भी प्यार में थे। उन्होंने बताया कि जब वे कैम्ब्रिज में थे, तो अपनी तत्कालीन गर्लफ्रेंड को लेकर खास तौर पर उसी 'वार्सिटी रेस्टोरेंट' में गए थे। यह वही ऐतिहासिक जगह है, जहां दशकों पहले राजीव गांधी और सोनिया गांधी की नजरें पहली बार मिली थीं और उनकी प्रेम कहानी की शुरुआत हुई थी।
रिश्ते के वर्तमान स्टेटस पर सस्पेंस बरकरार
समारोह में राहुल गांधी के इस बेबाक कबूलनामे ने वहां मौजूद हर शख्स को चौंका दिया। राहुल ने यह तो साफ कर दिया कि वे एक रिश्ते में थे और उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ कैम्ब्रिज में यादगार वक्त बिताया था, हालांकि उन्होंने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया कि वह रिश्ता आज भी कायम है या समय के साथ खत्म हो चुका है।
इस खुलासे के बाद राजनीतिक गलियारों से लेकर उनके समर्थकों के बीच नए कयासों का दौर शुरू हो गया है। कई लोगों का मानना है कि शायद राहुल आज भी एक वफादार प्रेमी का फर्ज निभा रहे हैं और इसी वजह से उन्होंने अब तक शादी नहीं की है। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके बार-बार विदेश दौरों को भी अब इसी निजी पहलू से जोड़कर देख रहे हैं। बहरहाल, वजह चाहे जो भी हो, लेकिन सियासत से इतर राहुल गांधी का यह भावनात्मक और अनदेखा अंदाज इंटरनेट पर तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है।
Next Story