दिल्ली-एनसीआर

एक नज़र आज के मौसम पर

Gulabi
28 Oct 2021 4:52 PM IST
एक नज़र आज के मौसम पर
x
सबसे पहले देश के चार महानगरों के मौसम का हाल

सबसे पहले देश के चार महानगरों के मौसम का हाल। दिल्‍ली और मुंबई में आसमान साफ रहेगा, जबकि चेन्‍नई और कोलकाता में बादल छाये रहने और वर्षा होने की संभावना है।

उत्‍तर भारत में श्रीनगर, जम्‍मू, गिलगित, लेह और मुजफ्फराबाद में आसमान साफ रहेगा। गिलगित में तापमान 7 से 23 डिग्री और मुजफ्फराबाद में 9 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। लेह में न्‍यूनतम तापमान शून्‍य से 4 डिग्री नीचे और अधिकतम सात डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।
पूर्वोत्‍तर क्षेत्र-गुवाहाटी और गंगतोक में आसमान साफ रहेगा। आइजोल और इम्‍फाल में आमतौार पर बादल छाये रहेंगे जबकि शिलंग, कोहिमा और ईटानगर में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे।
Next Story