दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा के सेक्टर-20 में डॉक्टर के मकान में लगी भीषण आग, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
24 Jun 2022 12:46 PM GMT
नॉएडा के सेक्टर-20 में डॉक्टर के मकान में लगी भीषण आग, जानिए पूरी खबर
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: सेक्टर-20 में स्थित एक डॉक्टर के मकान में शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों के चलते भयंकर आग लग गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग के चलते आसपास मे रहने वाले लोगों में हड़कंप मच गया। आप के चलते घर में फंसे 2 डॉक्टर समेत 13 लोगों को पुलिस ने सकुशल बाहर निकाल लिया है।

डी-11 में लगी आग, कई लोग फंसे: मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के डी-11 में डॉक्टर पीयूष सूद और डॉक्टर के सी सूद का मकान है। ये लोग अपने मकान में क्लीनिक चलाते हैं। शुक्रवार सुबह को अज्ञात कारणों के चलते मकान के दूसरी मंजिल पर भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।

13 लोग फंस थे, पुलिस ने सकुशल बाहर निकाला: सीएफओ ने बताया कि मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। मकान के अंदर डॉक्टर समेत उनके परिवार के 13 लोग फंस गए थे। नोएडा पुलिस और दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद उन्हें सकुशल बाहर निकाला है। आग की वजह से निकल रहे धुएं के चलते कुछ लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही थी। उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया है।

Next Story