- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Anand Vihar में झोपड़ी...

x
Delhi दिल्ली : पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में एजीसीआर एन्क्लेव के पास एक झोपड़ी में भीषण आग लगने की घटना सामने आयी है। जहां इस हादसे में तीन लोगों जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शवों की हालत बहुत खराब है क्योंकि वह पूरी तरह जल चुके हैं। हालांकि मृतकों की पहचान हो गई है।
मौके पर पहुंची दमकल विभाग की तीन गाड़िया
दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) को इस घटना के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार रात दो बजकर 22 मिनट पर सूचना मिली, जिसके बाद दमकल के तीन वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आग पर रात दो बजकर 50 मिनट पर काबू पा लिया गया। अग्निशमन सेवा के अधिकारी फिरोज ने रात तीन बजकर 10 मिनट पर झोपड़ी के अंदर से तीन लोगों के जले हुए शव बरामद किए जाने की पुष्टि की।
मृतकों की हुई पहचान
मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण हादसे में तीन लोगों जलकर दर्दनाक मौत हो गयी। डीएफएस के अनुसार, शवों की हालत बहुत खराब है क्योंकि वह पूरी तरह जल चुके हैं। हालांकि मृतकों की पहचान हो गई है। मृतकों की पहचान जग्गी कुमार (34), श्याम सिंह (36) और जितेंद्र कुमार (35) के रूप में हुई है। ये सभी उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के निवासी थे।
TagsAnand Vihar झोपड़ीलगी भीषण आग3 मौतAnand Vihar huthuge fire3 deathsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





