- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- अरबिंदो कॉलेज के पास...
दिल्ली-एनसीआर
अरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़की की रॉड मारकर हत्या
Anuj kumar Rajora
28 July 2023 1:46 PM IST

x
नई दिल्ली: दिल्ली में शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक लड़की पर रॉड से हमला किया गया। उस लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 25 वर्षीय लड़की का शव मिला है। उसके शव के पास एक लोहे की रॉड मिली। शुरुआती जांच के मुताबिक लग रहा है कि लड़की पर रॉड से हमला किया गया है।
दक्षिणी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने कहा "घटना पार्क के अंदर हुई। मृतक एक कॉलेज छात्रा है। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतक के सिर पर चोटें हैं। एक रॉड भी थी उसके शव के पास पाया गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।"
Next Story





