दिल्ली-एनसीआर

नोएडा में किराये के मकान में रह रही एक युवती ने आत्महत्या

Admin Delhi 1
8 May 2023 12:09 PM IST
नोएडा में किराये के मकान में रह रही एक युवती ने आत्महत्या
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: उत्तर प्रदेश के नोएडा में किराये के मकान में रह रही एक युवती ने अपनी चुनरी का फंदा बनाकर तथा खिड़की से बांधकर अपनी जान दे दी। इसके अलावा एक युवक ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। युवती द्वारा फांसी लगाकर जान देने के कारण जानने के लिए पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है।

थाना सेक्टर 58 क्षेत्रांतर्गत नवादा रसूलपुर गांव निवासी बाबूराम शर्मा के मकान में 21 वर्षीय एक युवती किराये पर रहती थी। बाबूराम शर्मा ने थाना पुलिस को जानकारी दी कि उसके मकान में किराये पर रहने वाली युवती ने कमरे की खिड़की से चुनरी से लटकर कर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल को येलो टैप से सुरक्षित कर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर मौके पर भौतिक निरीक्षण किया गया। पंचायतनामा की कार्रवाई करते हुए शव को डेड बॉडी किट में रखकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

युवक ने भी लगाई फांसी: इसके अलावा थाना सेक्टर 24 क्षेत्रांतर्गत चौथा रघुनाथपुर सेक्टर 22 निवासी 32 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव को शव को परिजनों के सुपुर्द किया गया।

Next Story