दिल्ली-एनसीआर

कोरोना नियम तोड़ने पर साल के पहले दिन लगा 99.34 लाख रुपए का जुर्माना, इतनी FIR भी हुई

jantaserishta.com
2 Jan 2022 1:15 PM IST
कोरोना नियम तोड़ने पर साल के पहले दिन लगा 99.34 लाख रुपए का जुर्माना, इतनी FIR भी हुई
x

नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना प्रोटोकॉल (Corona Protocol) के उल्लंघन पर नए साल के पहले दिन 99.34 लाख रुपये का जुर्माना (Fine) लगाया गया है. नए साल के पहले दिन 66 लोगों पर FIR दर्ज की गई हैं. यह कार्रवाई कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लापरवाही बरते जाने को लेकर की गई है.

जानकारी के अनुसार, एक जनवरी को दिल्ली सरकार की इंफोर्समेंट एजेंसी ने 99 लाख 34 हजार रुपये का चालान किया है. यह चालान कोरोना प्रोटोकॉल के उल्लंघन को लेकर किया गया है.
मास्क न लगाने के चलते किए गए चालान
कोरोना गाइडलाइंस के उल्लंघन के सबसे ज्यादा मामले उत्तरी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में आए हैं. एक जनवरी को मास्क न लगाने के चलते उत्तरी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और सेंट्रल दिल्ली में सबसे ज्यादा चालान काटे गए.
उत्तरी दिल्ली में सबसे ज्यादा हुआ कोरोना नियमों का उल्लंघन
उत्तरी दिल्ली में 689, पूर्वी दिल्ली में 629 और सेंट्रल दिल्ली में 620 कोरोना नियमों के उल्लंघन की घटनाएं देखी गईं, जो कि दिल्ली के कुल 11 जिलों में सबसे ज्यादा रहीं. मास्क न लगाने, शारीरिक दूरी का पालन न करने और सार्वजनिक जगहों पर थूकने के कुल 5085 मामलों में प्रशासन की तरफ से बीते दिन यानी 1 जनवरी को 99 लाख 34 हजार 200 रुपये का जुर्माना लगाया गया है. कुल 66 लोगों पर FIR भी दर्ज की गई हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story