दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के सीमापुरी में ऑन लाइन पेमेंट को लेकर हुए विवाद में हुई जबरदस्त मारपीट, दो घायल

Admin Delhi 1
6 April 2022 1:19 PM GMT
दिल्ली के सीमापुरी में ऑन लाइन पेमेंट को लेकर हुए विवाद में हुई जबरदस्त मारपीट, दो घायल
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में ऑन लाइन पेमेंट करने के बदले रुपये न देने पर कुछ लड़कों ने टोल कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। झगड़े के दौरान मनित कुमार (23) और शिवम (20) बुरी तरह जख्मी हो गए। हमले के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। जख्मी हालत में दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का उपचार जारी है। पुलिस ने पीड़ितों के बयान पर मारपीट, जान से मारने की धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपितों की पहचान कर उन तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। पुलिस के मुताबिक मनित कुमार परिवार के साथ संतोषापुर, बागपत इलाके में रहता है। वह अप्सरा बार्डर दिल्ली में टोल टैक्स पर कर्मचारी है। सोमवार देर रात को वह टोल पर तैनात था। इस बीच दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने कहा कि उनको कुछ रुपयों की जरूरत हैं। उनके बैंक खाते मे रुपये हैं, लेकिन कैश नहीं है। वह ऑन लाइन रुपये उनको ट्रांसफर देंगे, लेकिन उनको पांच सौ रुपये दे दो।

मनित ने इसके लिए मना कर दिया। इस बात पर दोनों युवक भड़क गए। दोनों उससे गाली-गलौज करने लगे। कुछ देर बाद दोनों मनित को देख लेने की धमकी देकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद दोनों और लड़कों के साथ वहां पहुंचे। आते ही इन सभी ने मनित पर लाठी-डंडों स हमला कर दिया।

Next Story