दिल्ली-एनसीआर

सीआरपीएफ के एक जवान पर शादी का वादा कर दुष्कर्म का आरोप

Admin Delhi 1
21 Oct 2022 8:00 AM GMT
सीआरपीएफ के एक जवान पर शादी का वादा कर दुष्कर्म का आरोप
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक महिला ने सीआरपीएफ के एक जवान पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि दोनों शादीशुदा हैं और दोनों की तलाक की प्रक्रिया अदालत में चल रही है। इसी दौरान उसकी मुलाकात सीआरपीएफ जवान से हुई। आरोपी ने शादी का आश्वासन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने अब शादी से इनकार कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 30 साल की पीड़िता अपने परिवार के साथ संगम विहार इलाके में रहती है। गुरुवार को महिला थाने में आकर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की। अपनी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि साल 2013 में उसकी शादी अनिल कुमार से हुई थी। उसके एक बेटा भी है। बाद में दंपती के रिश्ते खराब हो गए। दोनों के तलाक लेने का फैसला किया।

उनका मामला अदालत में लंबित है। इस बीच उसकी छोटी बहन के पति योगपाल के माध्यम से उसकी मुलाकात सीआरपीएफ के जवान विजय कुमार से हुई। विजय भी शादीशुदा है और उसका भी अपनी पत्नी से तलाक का मामला अदालत में चल रहा है। दोनों एक दूसरे से मिलने लगे और दोनों ने शादी करने के लिए हामी भर ली। विजय कुमार ने शादी का आश्वासन देकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ दिल्ली और दिल्ली से बाहर भी शारीरिक संबंध बनाए। अब विजय कुमार उससे शादी करने से इनकार कर दिया है। आरोपी ने उसके फोन नंबर को ब्लॉक कर दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि विजय कुमार वर्तमान में मंडोली में तैनात हैं।

Next Story