- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- मुकुंदपुर फ्लाईओवर के...
दिल्ली-एनसीआर
मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास कार ने बाइक सवार तीन लोगों को कुचला
SHIDDHANT
29 Sept 2025 8:40 PM IST

x
Mukundpur मुकुंदपुर: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। मुकुंदपुर, 29 सितंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। आउटर रिंग रोड पर मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार अज्ञात कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
हादसा जहांगीरपुरी थाना क्षेत्र में हुआ। बाइक पर 60 वर्षीय मोहम्मद शाहिद अपने 25 वर्षीय बेटे मोहम्मद फैज और 10 वर्षीय पोते के साथ घोंडा जा रहा था, तभी अचानक तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों सड़क पर गिरे और इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी कार ने तीन लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
पीड़ित परिवार का कहना है कि कार बहुत तेज रफ्तार में थी और ड्राइवर खतरनाक ढंग से चला रहा था। तीनों द्वारका से अपने घर घोंडा जा रहे थे। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उन्होंने बताया कि मोहम्मद शाहिद नोएडा सेक्टर 8 में एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था।
एक्सीडेंट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हादसे को अंजाम देने वाली दोनों कारों और उनके चालकों का सुराग मिल सके। अब तक किसी भी कार या आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद तीनों शव परिजनों को सौंप दिए। इस भीषण हादसे के बाद दिल्ली की सड़कों पर सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
Tagsदिल्लीहिट एंड रनमुकुंदपुर फ्लाईओवरसड़क हादसामोहम्मद शाहिदसीसीटीवी जांचसड़क सुरक्षाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





