दिल्ली-एनसीआर

मोहन गार्डन इलाके में एक बिल्डर ने 75 साल के बुजुर्ग को मारी गोली, बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती

Admin Delhi 1
17 Nov 2022 7:56 AM GMT
मोहन गार्डन इलाके में एक बिल्डर ने 75 साल के बुजुर्ग को मारी गोली, बुजुर्ग अस्पताल में भर्ती
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: देश की राजधानी दिल्ली के मोहन गार्डन इलाके में पैसा मांगने आए 75 साल के बुजुर्ग को बिल्डर ने गोली मार दी। बुजुर्ग को आनन- फानन में घायल अवस्था में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।

पुलिस ने आरोपी बिल्डर के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर गोली चलाने वाले बिल्डर को गिरफ्तार कर लिया है। घायल बुजुर्ग की पहचान गुरुग्राम हरियाणा निवासी राम कुमार गुप्ता के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम कुमार शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Next Story