दिल्ली-एनसीआर

Delhi को बड़ी सौगात, नए फ्लाईओवर से NCR शहरों से यातायात होगा सुगम

Harrison
30 July 2025 4:03 PM IST
Delhi को बड़ी सौगात, नए फ्लाईओवर से NCR शहरों से यातायात होगा सुगम
x
Delhi दिल्ली: सरकार ने केंद्र से दिल्ली में नया फ्लाईओवर बनाने के लिए 427 करोड़ रुपये की मांग की है। इस परियोजना से आउटर रिंग रोड को जाम से मुक्त किया जा सकेगा जिससे आईआईटी से मोदी मिल तक ट्रैफिक सुगम हो जाएगा। सावित्री सिनेमा फ्लाईओवर को भी सुधारा जाएगा ताकि लाखों वाहन चालकों को जाम से निजात मिल सके।
दिल्ली के विकास के लिए दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार केंद्र की मोदी सरकार से पैसा लेने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। एक ही दल की दोनों सरकारें होने से दिल्ली को वह बड़ा लाभ यह मिलने जा रहा है जो पहले नहीं देखा जा सका है।
दिल्ली सरकार सड़कों को बनाने व मरम्मत कार्य के लिए 1500 करोड़ केंद्र से पहले ही मांग चुकी है और अब दक्षिणी दिल्ली में फ्लाईओवर बनाने के लिए भी 427 करोड़ मांग लिए हैं। दरअसल दिल्ली सरकार ने दक्षिणी दिल्ली में आउटर रिंग रोड को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए तैयारी है।
Next Story