- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- ट्रेड फेयर से अचानक...
दिल्ली-एनसीआर
ट्रेड फेयर से अचानक गायब हुई 2 साल की बच्ची, टीम ने ढूंढ निकाला
SHIDDHANT
23 Nov 2025 8:07 PM IST

x
Delhi दिल्ली: प्रगति मैदान में इस समय 44वां भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) धूमधाम से चल रहा है। हर साल की तरह इस साल भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। भारत मंडपम में लगी दुकानों की रौनक भीड़ को और बढ़ा रही है। लेकिन इसी बीच एक बच्ची के लापता होने की खबर से हड़कंप मच गया। हालांकि कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार बच्ची को खोज कर उसकी मां को सौंप दिया गया।
जानकारी के अनुसार, हॉल नंबर 1 में अचानक दिल्ली के आजादपुर एमसीडी कॉलोनी की रहने वाली सफिया की दो साल की बेटी मायसा गायब हो गई। बच्ची का अचानक गायब होना सुनते ही आसपास के लोग और प्रशासन अलर्ट हो गए। हॉल और उसके आस-पास की पूरी जगह पर तलाशी शुरू कर दी गई।
इस काम के लिए क्रैक टीम तैनात की गई, जिसमें प्रदीप, सुमित, प्रदीप डबास, नितेश और ममता शामिल थे। पूरी जांच की निगरानी इंस्पेक्टर विशुद्धानंद झा (आईसी क्रैक टीम, रोहिणी डिस्ट.) और इंस्पेक्टर योगेशपाल सिंह (एसएचओ ट्रेड फेयर) कर रहे थे। टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से गहनता से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला ताकि पता लगाया जा सके कि बच्ची किस ओर गई थी। कुछ घंटे की खोजबीन और सटीक रणनीति के बाद, मायसा को ट्रेस कर लिया गया। बच्ची को तुरंत उसकी मां के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। बच्चे का सुरक्षित मिलना प्रशासन और टीम की तेज कार्रवाई की वजह से ही संभव हो पाया।
गौरतलब है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला इस बार 14 से 27 नवंबर तक प्रगति मैदान में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ थीम के साथ चल रहा है। यहां देश-दुनिया से आए कारोबारी अपने नए-नए और अनोखे प्रोडक्ट्स लेकर आए हैं। विजिटर्स के लिए ये बढ़िया मौका है कि वे इनोवेशन, यूनिक क्राफ्ट और अलग-अलग राज्यों की चीजें एक ही जगह पर देख और खरीद सकें।
Tagsआईआईटीएफ 2025प्रगति मैदान दिल्लीबच्ची गायबपुलिस क्रैक टीममायसा बच्चीसुरक्षा और निगरानीभारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेलादिल्ली पुलिससीसीटीवी जांचहॉल नंबर 1जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





