दिल्ली-एनसीआर

आश्रम फ्लाईओवर पर 95 फीसदी काम हुआ पूरा, जाने कब खुलेगा

Admin Delhi 1
28 Jan 2023 6:30 AM GMT
आश्रम फ्लाईओवर पर 95 फीसदी काम हुआ पूरा, जाने कब खुलेगा
x

दिल्ली: काफी दिनों से निर्माण कार्य के चलते बंद पड़े आश्रम फ्लाईओवर को लेकर अच्छी खबर आई है। आश्रम फ्लाईओवर को 15 फरवरी तक खोलने का प्लान है। इस फ्लाईओवर का काम 95 प्रतिशत से ज्यादा पूरा हो चुका है। पीडब्ल्यूडी अफसरों के अनुसार आश्रम फ्लाईओवर से ट्रैफिक शुरु करने के लिए तेजी से काम चल रहा है।

15 फरवरी तक खुल जाएगा आश्रम फ्लाईओवर

अफसरों के अनुसार मौके पर चार जेसीबी लगाई गईं हैं, ताकि काम जल्द पूरा हो सके। एक तरफ का रिटेंशन वॉल तैयार हो चुकी है और मिट्टी भरी जा रही है। लाजपत नगर की ओर भी रिटेंशन वॉल बननी है, जिसका काम चल रहा है। फ्लाईओवर में लगने वाले सभी 146 गर्डर लग चुके हैं। डेक स्लैब करीब 39 लगने हैं, जिसमें से 35 लग गए हैं। नए और पुराने फ्लाईओवर को जोड़ने का काम चल रहा है और यह काम भी अगले तीन-चार दिनों में पूरा हो जाएगा।

अभी तक काम में नहीं हुई है देरी

पीडब्ल्यूडी सूत्रों का कहना है कि फ्लाईओवर का करीब 95 प्रतिशत से अधिक काम पूरा हो चुका है। अगर मौसम बेहतर रहा, तो काम में देरी नहीं होगी और 15 फरवरी तक फ्लाईओवर को खोला जा सकता है। अभी तक मौके पर काम तय शेड्यूल के अनुसार ही हो रहा है। इसमें किसी भी तरह की देरी नहीं हुई है। इसलिए पीडब्ल्यूडी ने काम पूरा करने के लिए ट्रैफिक पुलिस से जितना समय मांगा था, उसे एक्सटेंड करने का कोई प्लान नहीं बनाया है।

Next Story