दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा के 18 केंद्रों पर 7893 अभ्यर्थी दे रहे हैं बीएड की परीक्षा, जानिए पूरी खबर

Admin Delhi 1
6 July 2022 2:37 PM IST
नॉएडा के 18 केंद्रों पर 7893 अभ्यर्थी दे रहे हैं बीएड की परीक्षा, जानिए पूरी खबर
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 18 केंद्रों पर आज बुधवार को बीएड प्रवेश परीक्षा हो रही है। बीएड प्रवेश परीक्षा में 7893 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें 18 परीक्षा केंद्र चयनित किए गए है। प्रत्येक 2 परीक्षा केंद्रों पर एक केंद्र प्रतिनिधि तैनाती की गई है।

12 केंद्र प्रतिनिधि तैनात: जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ.धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिले के उच्च शिक्षण संस्थान और माध्यमिक शिक्षा संस्थानों में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा हो रही है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 7893 अभ्यर्थियों के लिए 18 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। नकलविहीन परीक्षा करने के लिए 12 केंद्र प्रतिनिधि तैनात किए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।

आसपास सख्त हुए शिक्षा विभाग: केंद्र प्रतिनिधि प्रश्न पत्रों के बंडल कोषागार से प्राप्त कर परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। परीक्षा समाप्ति पर वापस कोषागार में जमा करवाएंगे। पहली पाली में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक होगी। केंद्र पर दो पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। परीक्षा केंद्र के 200 मीटर परिधि में कोई भी फोटो कापी, स्टेशनरी और बुक डिपो नहीं खोलने के लिए दुकानदारों को निर्देशित किया है।

Next Story