दिल्ली-एनसीआर

फैक्ट्री में तेल टैंकर की सफाई के दौरान 7 कर्मचारियों की तड़प तड़प कर हुई मौत

Shantanu Roy
9 Feb 2023 11:49 AM GMT
फैक्ट्री में तेल टैंकर की सफाई के दौरान 7 कर्मचारियों की तड़प तड़प कर हुई मौत
x
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में एक कंपनी में काम करने वाले सात कर्मचारियों की मौत हो गई। दरअसल, ये सभी कर्मचारी फैक्ट्री के एक तेल टैंकर की सफाई कर रहे थे कि इस दौरान ही सातों ने दम तोड़ दिया। माना जा रहा है कि सातों कर्मचारियों की मौत दम घुटने से हुई। हालांकि, आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि नई ऑइल फैक्ट्री की टैंक की सफाई के लिए एक के बाद एक करके 7 लोगों को उसके अंदर उतारा गया था औऱ सभी कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई जिसके बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया। हालांकि अभी तक यह भी पता नहीं चल पाया कि टैंकर में कैसा तेल भरा गया था। मौत की जांच होनी भी अभी बाकी है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story