दिल्ली-एनसीआर

राजधानी दिल्ली में डेंगू के 7 नए मामले दर्ज, कुल संख्या पहुंची 133

Admin Delhi 1
21 Jun 2022 6:05 AM GMT
राजधानी दिल्ली में डेंगू के 7 नए मामले दर्ज, कुल संख्या पहुंची 133
x

दिल्ली हेल्थ न्यूज़: राष्ट्रीय राजधानी में इस वर्ष अबतक 133 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने साप्तहिक डेंगू रिपोर्ट में कहा है कि 11 जून तक राजधानी में डेंगू के 126 मामले आए थे। 18 जून तक 7 नए मामलों के साथ ही अबतक जून में 22 मामले आ चुके हैं। इस जलजनित बीमारी से अब तक किसी की मौत की सूचना नहीं है। दिल्ली में जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20 और मई में 30 मामले आए थे।

इस जलजनित डेंगू के मामले आमतौर पर जुलाई और नवंबर के बीच सामने आते हैं, लेकिन यह अवधि दिसंबर के मध्य तक बढ़ सकती है। निगम रिपोर्ट के अनुसार केशवपुरम व केशवपुर जोन क्षेत्र से 1-1 मामला दर्ज किया गया हैै, जबकि 5 ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें मरीज के जगह की पहचान नहीं हुई है। दूसरी ओर दो मामले अन्य राज्यों से दर्ज किए गए हैं। गौरतलब है पिछले साल राष्ट्रीय राजधानी में डेंगू के 9,613 मामले आए थे जो 2015 के बाद से सबसे अधिक है, साथ ही 23 लोगों की मौत हुई थी जो 2016 के बाद सबसे अधिक है। 2016 में डेंगू से 10 लोगों की मौत हुई थी। दिल्ली में 2019 में डेंगू से दो, 2018 में चार और 2017 में 10 मौतें हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में 2016 में डेंगू के 4,431 मामले आए थे, 2017 में 4,726, 2018 में 2,798, 2019 में 2,036 और 2020 में 1,072 मामले सामने आए थे। दिल्ली में 2015 में बड़े पैमाने पर डेंगू का प्रकोप देखा गया था, अकेले अक्टूबर में मामलों की संख्या 10,600 को पार कर गई थी। 1996 के बाद से इस वर्ष दिल्ली में डेंगू का प्रकोप सबसे अधिक था। निगम रिपोर्ट के अनुसार बीते सप्तह मलेरिया के 1 मामले दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में इस साल मलेरिया के अब तक 22 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि चिकनगुनिया के आठ मामले सामने आ चुके हैं।

Next Story