- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- 67 वें वार्षिक रेलवे...
67 वें वार्षिक रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार, 2022 की ओवरऑल शील्ड गोविन्द वल्लभ पंत शील्ड पश्चिम मध्य रेलवे को घोषित

पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर: भारत सरकार के रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे बोर्ड स्तर का 67 वें वार्षिक रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार, 2022 के घोषित पुरस्कारों में शील्ड की घोषणा हुई। रेल मंत्रालय द्वारा रेलवे बोर्ड स्तर का 67 वें वार्षिक रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार, 2022 के घोषित पुरस्कारों में पश्चिम मध्य रेल को पाँच दक्षता शील्ड घोषित हुई हैं । जो की स्थापना उपरांत वर्ष 2003 से लेकर अब तक पश्चिम मध्य रेल को दूसरी बार सबसे अधिक रेलवे राष्ट्रीय पुरस्कार घोषित हुआ है। इसके पहले वर्ष 2015 में भी पाँच दक्षता शील्ड प्राप्त कर चुका हैं। रेलवे बोर्ड स्तर की दक्षता शील्ड मिलने से पश्चिम मध्य रेल महाप्रबंधक, सुधीर कुमार गुप्ता, अपर महाप्रबंधक शोभन चौधुरी के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रमुख विभागाध्यक्षों के नेतृत्व में सभी विभागों द्वारा किये गये उत्कृष्ट कार्य के चलते हुआ है। जिसके अंतर्गत पमरे को ओवरऑल दक्षता शील्ड एवं मैकेनिकल विभाग को व्यक्तिगत और इसके अतिरिक्त तीन विभाग को दक्षता शील्ड सयुंक्त रूप से घोषित हुआ है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





