दिल्ली-एनसीआर

नॉएडा में 65 साल के बुजुर्ग ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान

Admin Delhi 1
9 March 2023 2:49 PM GMT
नॉएडा में 65 साल के बुजुर्ग ने 8वीं मंजिल से कूदकर दी जान
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: बृहस्पतिवार को सेक्टर-47 में आठवीं मंजिल से गिरकर एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान राजेश मलिक के रूप में हुई है। इसकी उम्र उम्र 65 साल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक ने आत्महत्या की है या वह दुर्घटना का शिकार हुए हैं। इसकी जांच पुलिस की टीम कर रही है। यह मामला थाना 49 का है।

घर में लगा मिला लॉक: पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह घटना सेक्टर-47 के जलवायु टावर की है। जहां परिवार के साथ रह रहे एक व्यक्ति ने आठवीं मंजिल से गिर कर मौत हो गई है। मृतक की पत्नी नोएडा के किस स्कूल में टीचर हैं। सुबह स्कूल बच्चों को पढ़ाने चली गई थी। इनका बेटा भी कहीं बाहर गया हुआ था। तभी राजेश ने घर को लॉक करके बालकनी से छलांग लगा दी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story