दिल्ली-एनसीआर

60 फीट की दीवार गिरी, कई वाहन चकनाचूर हुए, देखें तस्वीरें

jantaserishta.com
30 Oct 2021 10:38 AM IST
60 फीट की दीवार गिरी, कई वाहन चकनाचूर हुए, देखें तस्वीरें
x
पुलिस के मुताबिक, सुबह 7.49 बजे दिलशाद गार्डन इलाके में एक घर के गिरने की खबर मिली थी.

नई दिल्ली: दिल्ली के दिलशाद गार्डन में एक पंप हाउस की दीवार गिर गई. बताया जा रहा है कि दीवार की लंबाई 60 फीट और ऊंचाई 8 फीट थी. दीवार गिरने से इसके नीचे कई वाहन दब गए. हालांकि, इस हादसे में किसी को नुकसान पहुंचने की खबर नहीं है.

पुलिस के मुताबिक, सुबह 7.49 बजे दिलशाद गार्डन इलाके में एक घर के गिरने की खबर मिली थी. इसके बाद 3 फायर टेंडर मौके पर पहुंच गईं. बताया जा रहा है कि इलाके में घर नहीं पंप हाउस की दीवार गिरी थी. इसकी चपेट में कई दोपहिया और चारपहिया वाहन आ गए.
हादसे की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. इसमें देखा जा सकता है कि दीवार गिरने से कई बाहन इसके नीचे दब गए.दोपहिया वाहनों को काफी नुकसान भी पहुंचा है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story