दिल्ली-एनसीआर

आपदा प्रबंधन के लिए दिल्ली नगर निगम के 60 कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण

Admin Delhi 1
13 July 2022 11:23 AM IST
आपदा प्रबंधन के लिए दिल्ली नगर निगम के 60 कर्मचारियों ने लिया प्रशिक्षण
x

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम द्वारा राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) के समन्वय में शाहदरा उत्तरी क्षेत्र द्वारा अपने 60 कर्मंचारियों को आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षण दिया गया। यह कार्यक्रम उद्योग सदन स्थित शाहदरा दक्षिणी क्षेत्र के मुख्यालय में आयोजित किया गया। इस मौके पर शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के उपायुक्त अमित कुमार शर्मा भी मौजूद थे।

एनडीआरएफ के सहयोग से यह प्रशिक्षण कार्यक्रम किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अपने कर्मियों की क्षमता निर्माण के लिए आयोजित किया गया। तीन दिनों के प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को बेसिक एमएफआर, रोगी को उठाने और स्थानांतरित करने, रक्त नियंत्रण, प्राथमिक चिकित्सा, सीएसएसआर उपकरण संचालन और काटने की तकनीक, ऊंची इमारतों से रस्सी बचाव और राफ्टिंग तकनीक के बारे में प्रशिक्षित किया गया। उल्लेखनीय है कि नगर निगम दिल्ली के नागरिकों को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एनडीआरएफ के साथ सहयोग से आपदा प्रबंधन के लिए कर्मचारियों के व्यक्तिगत कौशल को मजबूत और उन्नत करने पर काम कर रहा है।

Next Story