दिल्ली-एनसीआर

राजधानी दिल्ली में डेंगू के 51 नए मामले आए सामने, स्वास्थ विभाग चिंतित

Admin Delhi 1
13 Sep 2022 6:27 AM GMT
राजधानी दिल्ली में डेंगू के 51 नए मामले आए सामने, स्वास्थ विभाग चिंतित
x

दिल्ली हेल्थ न्यूज़: राजधानी में मच्छरजनित बीमारी डेंगू का प्रकोप तेजी से बढऩे लगा है। इस वर्ष सितम्बर के महीने में भी उछाल आया है। इस महीने के पहले सप्ताह में डेंगू के जहां 39 मामले सामने आए थे, वहीं दूसरे सप्ताह 10 सितम्बर तक डेंगू के 51 नए मामले प्रकाश में आए हैं। ताजे मामले इस साल का एक सप्ताह में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। डेंगू के उपरोक्त नए मामले सामने आने के बाद इस वर्ष अबतक डेंगू के कुल 295 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। साथ ही मलेरिया के मामले भी रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है। बपते सताह मलेरिया के 14 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) द्वारा जारी साप्ताहिक रिपोर्ट के अनुसार डेंगू के नए मामले में निगम के सेंट्रल जोन से 5, शहरी-सदर पहाडगंज इलाके से 2, करोलबाग से 5, सिविल लाइन से 4, केशवपुरम से 4, नजफगढ़ से 8, नरेला से 1, रोहिणी से 3, शाहदरा नार्थ से 4,शाहदरा दक्षिणी से 1, दक्षिणी जोन से 1, पश्चिम जोन से 3 तथा 10 ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें जगह व पते की पहचान नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि राजधानी में जनवरी में डेंगू के 23 मामले, फरवरी में 16, मार्च में 22, अप्रैल में 20, मई में 30, जून में 32, जुलाई में 26 और अगस्त में 75 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। बता दें कि पिछले साल वर्ष 2021 में सितम्बर में 217 मामले दर्ज किए गए थे। इसके अलावा वर्तमान में अन्य राज्यों से भी 27 मामले दर्ज किए गए हैं। अभी तक अन्य राज्यों के कुल 193 मामले आ चुके हैं। दूसरी ओर बीते सप्ताह मलेरिया के 14 दर्ज मामलों में निगम के मध्य जोन से 4, शहरी-सदर पहाडगंज इलाके से 1, करोलबाग से 1, नजफगढ़ से 1, , शाहदरा नार्थ से 1 तथा 6 अज्ञात मामला सामने आया है। इस तरह से अभी तक मलेरिया के कुल 63 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। बीते सप्ताह चिकनगुनिया का कोई भी मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस साल अभी तक चिकनगुनिया के कुल 14 मामले दर्ज किए जा चुके हैं।

निगम ने लार्वा प्रजनन मामले में वसूले 2502202 रुपए: दिल्ली नगर निगम ने कहा है कि इस वर्ष अधिक मामले रिपोर्ट होने के पीछे कारण डेंगू को दिल्ली सरकार द्वारा गजट नोटिफिकेशन 301 को 14 अक्टूबर 2021 के आधार पर नोटीफायबल बीमारी घोषित कर दिया है, जिसके अंतर्गत अस्पतालों को डेंगू का प्रत्येक मामला रिपोर्ट करना आवश्यक है। निगम डीबीसी कर्मचारियों ने 23467136 घरों का निरीक्षण किया, जिसमें 105976 घरों में मच्छरों का प्रजनन पाया गया। 869408 घरों में कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया और 112 जगहों पर लार्वा भक्षी मछलियां छोड़ी गई। निगम ने मच्छरों के प्रजनन के दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए 82490 कानूनी नोटिस दिए, 28846 चालान किए एवं 2502202 रुपए जुर्माना के तौर पर वसूल किया। इसके अलावा निगम ने टास्क फोर्स गठित करते हुए प्रत्येक क्षेत्र में सभी हितधारकों के साथ अंतर विभागीय बैठक आयोजित की हैं। अब तक 26 ऐसे बैठक आयोजित की हैं। नोडल अध्यापकों की कार्यशाला आयोजित की गई हैं।

Next Story