दिल्ली-एनसीआर

बजरंग दल से जोड़े जाएंगे 50 लाख वॉलंटियर, बड़ा अभियान चलाएगा विश्व हिंदू परिषद

Rounak Dey
21 Oct 2022 11:40 AM IST
बजरंग दल से जोड़े जाएंगे 50 लाख वॉलंटियर, बड़ा अभियान चलाएगा विश्व हिंदू परिषद
x

नयी दिल्ली. विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अपनी युवा इकाई बजरंग दल में 15-35 वर्ष आयु वर्ग के नये स्वयंसेवकों को शामिल करने के लिये बृहस्पतिवार को ऑनलाइन अभियान शुरू किया. विश्व हिन्दू परिषद के केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने संवाददाताओं से कहा कि देश भर के युवाओं को इस अभियान से जुड़ने में आसानी हो तथा वे आपने स्थान से ही देश-धर्म-संस्कृति की रक्षा हेतु अपना सक्रिय योगदान कर सकें. इसी उद्देश्य से परिषद 'बजरंगदल से जुड़े अभियान' शुरू कर रही है.

'लक्ष्य कम से कम 50 लाख युवाओं को जोड़ना'

परांडे ने कहा, 'हमारा लक्ष्य कम से कम 50 लाख युवाओं को जोड़ना है.' एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि बजरंग दल ऐसा संगठन है जो संविधान के दायरे में अपना काम करता है और मुख्य रूप से व्यक्तित्व विकास पर जोर देते हैं. उन्होंने कहा कि लोग यहां आकर इसे देख सकते हैं.

'गोरक्षा के काम में सबसे ज्यादा बजरंग दल के सदस्य'

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिलिंद परांडे का कहना है कि गोरक्षा के काम में सबसे ज्यादा बजरंग दल के सदस्य ही लगे हुए हैं. शुरुआत में युवाओं को डिजिटल माध्यम से बजरंद से जोड़ा जाएगा. बाद में अगर उन्हें दिलचस्पी हो तो वह विश्व हिंदू परिषद के साथ भी जुड़ सकते हैं

6 नवंबर से शुरू होगा अभियान

बजरंद दल से जुड़ने वाले युवाओं को अलग से प्रशिक्षण दिया जाएगा. समाज सेवा, गोसेवा, हिंदुओं की रक्षा जैसे मुद्दों पर युवा क्या कर सकता है...इसके लिए ट्रेनिंग दी जाएगी. बजरंग दल से युवाओं को जोड़ने का कार्यक्रम आगामी 6 नवंबर से शुरू किया जाएगा जो 20 नवंबर तक चलेगा

Next Story