दिल्ली-एनसीआर

प्रताप विहार में छज्जा गिरने से 5 साल के मासूम की हुई मौत

Admin Delhi 1
27 Sep 2022 6:51 AM GMT
प्रताप विहार में छज्जा गिरने से 5 साल के मासूम की हुई मौत
x

एनसीआर न्यूज़: साहिबाबाद क्षेत्र के खोड़ा स्थित प्रताप विहार में देर रात छज्जा गिरने से पांच साल के बच्चे की मौत हो गई। स्वजन ने मामले की पुलिस से शिकायत नहीं की है। घटना के समय बच्चे के स्वजन दुर्गा पंडाल सजा रहे थे। हादसा हो जाने से खुशी का माहौल गम में बदल गया।

नोएडा के अस्पताल में तोड़ा दम: प्रताप विहार में ललित परिवार के साथ रहते हैं। रविवार देर रात करीब 10 बजे वह परिवार के अन्य सदस्यों और पड़ोसियों के साथ गली में दुर्गा पूजा का पंडाल लगाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उनके मकान का छज्जा भरभरा कर गिर गया। उनका करीब पांच साल का बेटा लक्ष्य उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। रात करीब 12 बजे उसकी मौत हो गई।

दुर्गा पंडाल सजाने की तैयारी चल रही थी: प्रताप विहार के लोगों में नवरात्र को लेकर उत्साह था। गली में दुर्गा पंडाल सजाने की तैयारी चल रही थी। अचानक हुए इस दर्दनाक हादसे से खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया। मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार को दिनभर घर रिश्तेदारों और परिचितों को आना-जाना लगा रहा है।

Next Story