दिल्ली-एनसीआर

5 और लोग आए चाइनीज मांझे की चपेट में, सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Admin Delhi 1
16 Aug 2022 5:35 AM GMT
5 और लोग आए चाइनीज मांझे की चपेट में, सभी घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
x

दिल्ली न्यूज़: यमुनापार में अलग-अलग स्थानों पर चाइनीज मांझे की चपेट में आकर 5 लोगों का गला कट गया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भजनपुरा: उस्मानपुर पांचवा पुश्ता में रहने वाले विनोद मित्तल उर्फ बब्लू सुबह के समय अपने बड़े भाई के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे, जब वह पुश्ता रोड के पास पहुंचे। अचानक से विनोद मित्तल मांझे की चपेट में आ गए, वह कुछ समझ पाते उतने में मांझे से उनका गला काफी गहरा कट गया। उन्होंने हाथ से मांझे को उठाने का प्रयास किया। तो उनकी कई अंगुली व हथैली भी कट गई। किसी तरह से बाइक रोकी, उनके बड़े भाई ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। उनके गले पर आठ टांके आएं हैं। उनकी हालत गंभीर है।

खजूरी: समयपुर बादली निवासी सुभाष अपनी पत्नी राजेश देवी के साथ बाइक से खजूरी जा रहे थे। जब वह खजूरी फ्लाईओवर के पास पहुंचे, अचानक से मांझे की चपेट में आकर उनका गला कट गया। वह सडक़ पर गिरते-गिरते बचे, उन्होंने किसी तरह से बाइक रोकी। पत्नी ने उन्हें पुलिस की मदद से जग प्रदेश चंद अस्पताल में भर्ती करवाया, गले पर पांच से अधिक टांके आएं हैं।

गांधी नगर: गांधी में रहने वाले अख्तर हुसैन बाइक से जा रहे थे, मांझे की चपेट में आकर उनका गला कट गया। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया, इलाज के बाद उन्हे छुट्टी मिल गई है।

गीता कालोनी: चौहान बांगर निवासी रजा नोएडा से बाइक से ड्यूटी के बाद घर लौट रहे थे। जब वह गीता कालोनी पुश्ता रोड पर पहुंचे, अचानक से उनके गले पर मांझा आ गया। पलक झपकते ही उनका गला काफी गहरा कट गया और खून बहने लगा। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने उन्हें जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है।

कृष्णा नगर: कांति नगर निवासी बिलाल की सोमवार सुबह बाइक में जाते वक्त गर्दन कट गई, जिन्हें चाचा नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां से एलएनजेपी रेफर कर दिया गया। फिलहाल उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Next Story