- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- बिहार में रहकर ईंट...
दिल्ली-एनसीआर
बिहार में रहकर ईंट भट्ठे पर काम, दिल्ली में पकड़े गए 5 अवैध नागरिक
Saba Naaz
10 July 2025 5:34 PM IST

x
Delhi दिल्ली : दक्षिण-पश्चिम जिले की ऑपरेशन सेल की टीम ने दिल्ली कैंट इलाके में घूम रहे पांच अवैध बांग्लादेशियों को पकड़ा है। आरोपितों ने 2023 में अवैध तरीके से घुसपैठ की।
बिहार के गया में ईंट भट्ठे पर काम करना शुरू कर दिया था। वहां काम मिलना बंद होने से पर दिल्ली पहुंचे थे। आरोपितों में एक महिला व सवा महीने का बच्चा भी शामिल है। आरोपितों को एफआरआरओ के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा रहा है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि आठ जुलाई को टीम को सूचना मिली कि कुछ अवैध बांग्लादेशी दिल्ली कैंट में घूम रहे हैं।
सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई और संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपित वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में विफल रहे और उन्होंने अवैध बांग्लादेशी प्रवासी होने की बात स्वीकार कर ली। आरोपितों ने बांग्लादेश से भारत में घुसपैइ की कहानी के बारे में बताया कि वर्ष 2023 में अवैध तरीकों से वे भारत में प्रवेश करने में कामयाब हो गए थे। वे सभी बिहार के गया में ईंट भट्टों पर काम कर रहे थे।
हाल ही में ईंट भट्टों के मालिक ने उन्हें काम से हटा दिया। इसके बाद वे काम की तलाश में ट्रेन से दिल्ली पहुंचे। उनके पास केवल बांग्लादेशी दस्तावेजों यानी बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान पत्र की फोटोकाॅपी थी।
Tagsदिल्लीअवैधनागरिकdelhiillegalcitizenजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





