दिल्ली-एनसीआर

भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन करने गए थे 5 दोस्त, यमुना नदी में डूबने से हुई मौत

Admin Delhi 1
29 Aug 2022 7:20 AM GMT
भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन करने गए थे 5 दोस्त, यमुना नदी में डूबने से हुई मौत
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: नोएडा में रहने वाले 5 युवकों की यमुना नदी में डूबने से मौत हो गई है। सभी के शव को दिल्ली पुलिस ने यमुना नदी से बरामद किया है। इस पूरी घटना के बाद पांचों युवकों के परिजनों में मातम छा गया है। यह सभी युवक भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा का विसर्जन करने यमुना नदी में गए थे। उसी दौरान इनमें से एक युवक नहाते समय पानी में डूब रहा था और उसके बाकी 4 साथी उसको बचाने में जुट गए थे। इस घटना में ही पांचों युवकों की मौत हो गई है।

कैसे हुआ हादसा: भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए डीएनडी फ्लाई ओवर के नीचे दिल्ली यमुना नदी में गये थे। वहीं पर प्रतिमा विसर्जन करने के बाद स्नान करने लगे और स्नान करते समय पानी अधिक होने के कारण अंकित यमुना नदी में डूब गया। उसको बचाने के लिए बाकी सभी भी यमुना नदी में कूद गए। इस दर्दनाक घटना में सभी की मौत हो गई।

सभी पांचों के शव मिले: पांचों के शव दिल्ली पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए हैं। सभी को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी मे रखा गया है। सभी के परिजनो को सूचित कर दिया गया है। परिजनों से सम्पर्क किया गया तो परिजनो ने बताया कि रितुराज का अन्तिम संस्कार ग्राम सलारपुर मे ही किया जाएगा। बाकी सभी लोगों का अन्तिम सस्कार उनके पैतृक निवास स्थान पर ले जाकर किया जाएगा।

मृतकों की पहचान:

अंकित निवासी गांव राजेपुर, जिला जौनपुर (उम्र 20)

अर्पित उर्फ लक्की निवासी गांव राजेपुर, जिला जौनपुर (उम्र 16)

वीरेन्द्र उर्फ वीरू निवासी गांव गढी किशन, जिला आगरा (उम्र 23)

ललित निवासी इस्लामनगर जिला बदायूं (उम्र 20)

रितुराज उर्फ शानू निवासी गांव सदिवा जिला कुशीनगर (उम्र 20)

Next Story