दिल्ली-एनसीआर

5 गिरफ्तार, चाकू से कई वार कर बलराम की हत्या जानिए

Admin4
9 Aug 2022 9:45 AM GMT
5 गिरफ्तार, चाकू से कई वार कर बलराम की हत्या जानिए
x

न्यूज़क्रेडिट: अमरउजाला

घटना सोमवार रात की है। मृतक की पहचान बलराम (26) के रूप में हुई है। मृतक के भाई ने बताया कि उसके सामने ही आरोपियों ने चाकू से कई वार कर बलराम की हत्या कर दी।

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर इलाके में हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आपसी झगड़े में पड़ोसी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 26 वर्षीय युवक की उसके भाई के सामने चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके पास से दो चाकू बरामद किए हैं।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान बलराम के रूप में हुई है। जिसके पेट, छाती, पैर और हाथों में कई वार किए गए हैं। बलराम पहले टैक्सी चालक था और पिछले दो महीने से बेरोजगार था। घटना सोमवार रात की है, जब बलराम का उसके पड़ोसी बंटी और उसके साथियों के बीच झगड़ा हो गया।

मृतक के भाई ने बताया कि बंटी और उसके साथियों ने बलराम पर चाकू से हमला कर दिया। उन्होंने बलराम को चाकू से कई वार कर घायल कर दिया। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस की दी गई। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) घनश्याम बंसल ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और बलराम को एबीजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Next Story