- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- घर बनाने का झांसा देकर...

x
दिल्ली। दिल्ली के आयकर विभाग में तैनात अधिकारी से गाजियाबाद में ठगी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, घर का निर्माण करने के नाम पर एक ठेकेदार ने 42 लाख रुपए लिए और काम अधूरा छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद आयकर अधिकारी ने 2 लोगों के खिलाफ शुक्रवार को गाजियाबाद के थाना कौशांबी में केस दर्ज कराया है।
दरअसल, कौशांबी एरिया के अंतरिक्ष ग्रीन अपार्टमेंट में रहने वाले नितिन गोयल आयकर अधिकारी हैं। नितिन गोयल का कहना है कि वैशाली में उनका एक प्लॉट है। जिस पर निर्माण करना था। उन्होंने इसका जिक्र अपनी ही सोसाइटी के रेजिडेंट्स निशांत तिवारी से किया। निशांत ने बताया कि कंस्ट्रक्शन करने वाले उनके जानकार हैं, वे बढ़िया मकान बना देंगे। निशांत तिवारी ने कंस्ट्रक्शन ठेकेदार राजेश पांडेय से नितिन गोयल की मुलाकात कराई। 45 लाख रुपए में 3 फ्लोर का मकान 6 महीने में बनाना तय हुआ।
नितिन गोयल के मुताबिक, ठेकेदार राजेश पांडेय ने 16 मार्च 2020 तक उनसे करीब 42 लाख रुपए ले लिए और काम पूरा नहीं किया। कभी वह कोरोना महामारी फैलने, कभी कंस्ट्रक्शन पर NGT की सख्ती, कभी अपने महाराष्ट्र घर चले जाने का बहाना बनाता रहा। लेकिन अंत में उसने काम पूरा करने से इनकार कर दिया और इसके बदले सिर्फ 15 लाख रुपए वापस करने पर रजामंदी हुई। मामले में आयकर अधिकारी का कहना है कि ठेकेदार ने उन्हें वह रकम भी नहीं लौटाई। पुलिस ने इस मामले में निशांत तिवारी और राजेश पांडेय के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Admin4
Next Story