दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली में कोरोना वायरस के 4099 नए मामले, 6.46% हुई संक्रमण दर, कोरोना की रफ्तार डराने वाली

jantaserishta.com
3 Jan 2022 5:04 PM IST
दिल्ली में कोरोना वायरस के 4099 नए मामले, 6.46% हुई संक्रमण दर, कोरोना की रफ्तार डराने वाली
x

Corona Cases In Delhi: दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 4 हजार से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है. इसके बाद संक्रमण दर बढ़कर 6.46 फीसदी हो गई. स्वास्थ्य विभाग की तरफ से शाम के करीब पांच बजे जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 4,099 केस की पुष्टि हुई है. इसी के साथ संक्रमण दर बढ़कर 6.46 हो गई. एक मरीज की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस समय 10,986 मरीजों का इलाज चल रहा है.

इससे पहले दिन में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना के 80 फीसदी से ज्यादा केस ओमिक्रोन (Omicron) वेरिएंट के हैं. साथ ही उन्होंने विशेषज्ञों के हवाले से कहा कि एक सप्ताह में मामले काफी बढ़ेंगे, लेकिन यह एक अनुमान है.
जैन ने कहा, ''तीन प्रयोगशालाओं से मिली 30-31 दिसंबर की जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट के अनुसार 84 प्रतिशत नमूनों में 'ओमिक्रोन' की पुष्टि हुई है.'' उन्होंने कहा, ''दिल्ली में जब से ओमिक्रोन आया है तब से तेज़ी से मामले बढ़ रहे हैं. लोगों में बहुत मामूली लक्षण है. मामले बढ़ रहे हैं लेकिन लोग गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ रहे हैं. दिल्ली में अभी स्थिति ठीक है.''
पिछले कुछ दिनों के आंकड़े
02 जनवरी- 3194
01 जनवरी- 2716
31 दिसंबर- 1796
30 दिसंबर- 1313
29 दिसंबर- 923
28 दिसंबर- 496
27 दिसंबर- 331
26 दिसंबर- 290
25 दिसंबर- 249
24 दिसंबर- 180
23 दिसंबर- 118
22 दिसंबर- 125
21 दिसंबर- 102

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story