दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के आजाद मार्केट में 4 मंजिला इमारत ढही, 8 मजदूरों के दबे होने की आशंका

Admin Delhi 1
9 Sep 2022 5:48 AM GMT
दिल्ली के आजाद मार्केट में 4 मंजिला इमारत ढही, 8 मजदूरों के दबे होने की आशंका
x

दिल्ली न्यूज़: थोक बाजार के तौर पर विख्यात दिल्ली के आजाद मार्केट में शुक्रवार सुबह हुए हादसे में चार मंजिला बिल्डिंग गिर गई जिसमें 8 मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। इस हादसे में अब तक किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। हादसे की जानकीर मिलते ही मौके पर पहुंची दिल्ली दमकल विभाग की टीम ने राहत और बचाव का कार्य शुरू कर दिया। इमारत ढहने के बाद चपेट में आए चार मजदूरों को निकाला गया है, जबकि कुछ लोग अब भी दबे हुए हैं। इन्हें निकालने की कवायद जारी है।

सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुए इस हादसे में चार लोग घायल हुए हैं, जबकि कुछ लोगों के दबे होने की आशंका है। इमारत ढहने से हुए घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



Next Story