दिल्ली-एनसीआर

यमुना अथॉरिटी के 4 मैनेजर होंगे सस्पेंड, जानिए पूरा मामला

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 2:33 PM GMT
यमुना अथॉरिटी के 4 मैनेजर होंगे सस्पेंड, जानिए पूरा मामला
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्राधिकरण क्षेत्र में जेपी इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स सिटी में होम एंड सोल बिल्डर के हाउसिंग प्रोजेक्ट बीटल लैप को गलत ढंग से कंपलीशन सर्टिफिकेट दे दिया गया। मामला सामने आने के बाद मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने जांच का आदेश दिया। प्रारंभिक रूप से चार अलग-अलग महकमों के मैनेजर दोषी पाए गए हैं। इन चारों प्रबंधकों को निलंबित करने की संस्तुति शासन को भेजी गई है। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि बिल्डर प्रोजेक्ट को कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी करने में अनियमितता बरती गई हैं। भ्रष्टाचार की जांच की जा रही है।

क्या है मामला: यमुना एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-25 में जेपी स्पोर्ट्स सिटी है। जेपी एसोसिएट्स ने स्पोर्ट सिटी में ग्रुप हाउसिंग प्लॉट नंबर दो होम एंड सोल बिल्डर को बेच दिया। जिस पर दो चरणों में कंपनी बीटल लैप नाम से हाउसिंग प्रोजेक्ट डेवलप कर रही है। इस हाउसिंग प्रोजेक्ट में दो और तीन बेडरूम के मकान बनाए गए हैं। प्रोजेक्ट लगभग पूरा हो चुका है। जिसे यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी की ओर से पिछले दिनों कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया। बाद में पता चला कि यह कंपलीशन सर्टिफिकेट गलत ढंग से जारी किया गया है। जिसमें अथॉरिटी के प्रोजेक्ट, प्लैनिंग, हॉर्टिकल्चर और इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के प्रबंधकों की मिलीभगत है।

सीईओ ने मामले में जांच बैठाई: गड़बड़ी की जानकारी मिलने पर यमुना अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह ने पूरे मामले में जांच का आदेश दिया। जांच में पता चला कि प्लानिंग, प्रोजेक्ट, हॉर्टिकल्चर और इलेक्ट्रिकल डिपार्टमेंट के चार मैनेजर ने गलत ढंग से एनओसी जारी की हैं। जिसके आधार पर कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी किया गया है। सीईओ डॉ.अरुणवीर सिंह ने बताया कि चारों प्रबंधकों को दोषी मानते हुए निलंबन की संस्तुति शासन को भेज दी है। इन चारों प्रबंधकों के खिलाफ जल्दी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले की विस्तृत जांच होगी। इसमें भ्रष्टाचार की बात भी सामने आई है। जिस पर जांच की जा रही है।

Next Story