दिल्ली-एनसीआर

36 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद के चलते पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

Admin Delhi 1
7 Oct 2022 7:52 PM IST
36 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद के चलते पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या
x

एनसीआर नॉएडा न्यूज़: थाना दादरी क्षेत्र के नई बस्ती में रहने वाली एक 36 वर्षीय महिला ने घरेलू विवाद के चलते अपने घर पर पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

क्या है पूरा मामला: थाना दादरी के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को थाना पुलिस को सूचना मिली कि 36 साल की कविता ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि महिला का उसके घर में किसी बात को लेकर पति से विवाद हो गया था। पुलिस ने मृतका के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी है। अगर वे इस मामले में कोई शिकायत करेंगे तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।

Next Story