- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- 346 लोगों ने कोरोना को...
346 लोगों ने कोरोना को दी मात, देखें जिलेवार संक्रमण की रफ्तार

संक्रमण के मामले में राजधानी लखनऊ पहले स्थान पर है, जबकि गौतम बुद्ध नगर दूसरे स्थान पर है।
प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 392 नए संक्रमित मिले हैं। 346 लोगों ने कोरोना को हराने में सफलता भी पाई है। प्रदेश में इस समय सक्रिय मामलों की संख्या 2250 है। चिंता की बात ये है प्रदेश में एक संक्रमण से ग्रसित दो व्यक्ति की मौत भी हुई है। स्वास्थ्य विभाग लगातार सभी लोगों से सावधानी बरतने और टीका लगवाने की अपील कर रहा है।
संक्रमण के मामले में राजधानी लखनऊ पहले स्थान पर है, जबकि गौतम बुद्ध नगर दूसरे स्थान पर है। गौतम बुद्ध नगर में 46 संक्रमित हैं, वहीं लखनऊ में 87 संक्रमित मिले हैं। लखनऊ में सक्रिय मामलों की संख्या 571 हो गई है।
क्रम संख्या जनपद 24 घंटे में मिले मरीज 24 घंटे में स्वस्थ हुए मरीज सक्रिया मरीज
1. लखनऊ 87 72 571
2. गौतम बुद्ध नगर 43 53 356
3. गाजियाबाद 22 23 163
4. गोरखपुर 19 32 107
5. वाराणसी 15 14 105
6. लखीमपुर खीरी 17 14 82
7. अयोध्या 06 11 51
8. महाराजगंज 29 9 50
9. झांसी 12 3 45
10. मेरठ 12 15 45





