- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- Delhi में 30...
Delhi में 30 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार, भीख मांगते पकड़े गए

Outer Delhi.बाहरी दिल्ली। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने भारत नगर इलाके से 30 घुसपैठियों को पकड़ा है। इनमें से 10 के पास बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र के अलावा पांच मोबाइल फोन मिले हैं। मोबाइल फोन में प्रतिबंधित आईएमओ ऐप इंस्टॉल पाया गया है। इस ऐप के जरिए ये लोग बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से बात करते थे। लोगों में 14 पुरुष, 10 महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि ये लोग इलाके में ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांग रहे थे। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि भारत नगर इलाके में बांग्लादेशी लोगों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग विभिन्न ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगते हैं और अन्य संदिग्ध गतिविधियों में शामिल होने का संदेह जताया गया था।





