- Home
- /
- दिल्ली-एनसीआर
- /
- निर्माण विहार में आधार...
दिल्ली-एनसीआर
निर्माण विहार में आधार को बैंक से लिंक करने का झांसा दे ठगे 3 लाख, मामला दर्ज
Admin Delhi 1
15 April 2022 10:46 PM IST

x
दिल्ली क्राइम न्यूज़: पूर्वी जिला के थाना प्रीत विहार के निर्माण विहार में शातिर ठगों ने बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक करने के नाम पर एक बुजुर्ग महिला से तीन लाख रुपये ठग लिए। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पूर्वी जिले की साइबर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़िता कुसुम (62) परिवार के साथ निर्माण विहार में रहती हैं। कुसुम के द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार, उनके पास एक अननोन नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और कहा कि उनका पैन कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है। जल्द ही उनका बैंक खाता बंद हो जाएगा।
आरोपी ने उन्हें एक लिंक भेजकर बैंक खाते की डिटेल भरने को कहा। पीड़िता ने जैसे ही बैंक खाते की जानकारी लिंक में डाली, आरोपी ने खाते से तीन लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
Next Story





