दिल्ली-एनसीआर

BIG BREAKING: एयरपोर्ट पर 3 विदेशी यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले, LNJP अस्पताल भेजा गया

jantaserishta.com
6 Dec 2021 1:27 PM IST
BIG BREAKING: एयरपोर्ट पर 3 विदेशी यात्री कोरोना पॉजिटिव मिले, LNJP अस्पताल भेजा गया
x

नई दिल्ली: भारत में एंट्री ले चुका कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) हर दिन मुसीबत बनता जा रहा है. आज की बात करें तो दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंचे 3 अंतरराष्ट्रीय यात्री कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं. हालांकि इनमें ओमिक्रॉन की पुष्टी अभी नहीं हुई है लेकिन इनके सैंपल्स को फिलहाल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेज दिया गया है.

इनमें से दो यात्री दुबई और एक यात्री यूक्रेन के कीव से आए हैं. तीनों ही कोरोना संक्रमितों को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भेज दिया गया है. साथ ही उनके सैंपल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं. बता दें कि दिल्ली में अभी एक ही ओमिक्रॉन का केस आया है. ओमिक्रॉन से संक्रमित शख्स भी LNJP अस्पताल में ही है.
500 विदेशी और एनआरआई आइसोलेशन में
देश में ओमिक्रॉन की एंट्री के बाद से हड़कंप का माहौल है. ऐसे में हर जगह सतर्कता बरती जा रही है. बाहर देश से लौटे लोगों को पर खास नजर रखी जा रही है. इसी कड़ी में दिल्ली से सटे गुरुग्राम की साइबर सिटी में लगभग 500 विदेशी और एनआरआई भारतीयों के आइसोलेशन में रखा गया है. ओमिक्रॉन को लेकर सावधानी बरतते हुए ये कदम उठाया गया है.
इन सभी पर जिला प्रशासन ने पैनी नजर रखी हुई है. बता दें कि इस समय विदेश से लगभग 2400 से ज्यादा यात्री भारत लौटे हैं. फिलहाल इन लोगों में से किसी में ओमिक्रॉन के कोई लक्षण नहीं हैं, लेकिन एहतियात बरती जा रही है.
भारत में अब तक ओमिक्रॉन 21 मरीज
गौरतलब है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट सबसे पहले साउथ अफ्रीका में पाया गया था और अब कई देशों में पहुंच चुका है. इधर, भारत के कई हिस्सों से अब तक ओमिक्रॉन के कुल 21 मरीज मिलने से चिंता बढ़ गई है. कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली और जयपुर में ये वैरिएंट पहुंच चुका है. मामले मिलने के बाद से कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है. जयपुर में एक परिवार दक्षिण अफ्रीका से लौटे एक ही परिवार के 9 लोग ओमिक्रॉन से संक्रमित पाए गए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story