दिल्ली-एनसीआर

दिल्ली के वसंत विहार में चलती कार में 16 साल की लड़की से 3 लड़कों ने किया था गैंगरेप, पुलिस ने तीनो को किया गिरफ़्तार

Admin Delhi 1
15 July 2022 11:53 AM GMT
दिल्ली के वसंत विहार में चलती कार में 16 साल की लड़की से 3 लड़कों ने किया था गैंगरेप, पुलिस ने तीनो को किया गिरफ़्तार
x

दिल्ली क्राइम न्यूज़: दिल्ली के वसंत विहार इलाके में चलती कार में लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गैंगरेप और पॉक्सो की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक, 8 जुलाई को वसंत विहार में एक पीसीआर कॉल मिली थी। पीड़ित के परिजनों ने बताया कि छह जुलाई को रात करीब साढ़े आठ बजे उनकी 16 साल की बेटी वसंत विहार से तीन लोगों के साथ एक वैगन आर कार में सवार होकर गई थी। अगले दिन यानी कि सात जुलाई को सुबह करीब 7 बजे लड़की बदहवास हालत में घर पहुची। जिसके बाद छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस न जांच शुरु की तो पता चला कि 16 साल की लड़की को उसके जानने वाले दो लड़के वसंत विहार से अपने साथ ले गए थे बाद में कार में उनका एक दोस्त भी आ गया। जिसके बाद चारों कार से दिल्ली में घूमते रहे फिर ग़ाज़ियाबाद की तरफ मुड़ गई। जहाँ कार के 2 लड़कों ने लड़की के साथ चलती कार में बारी-बारी से रेप किया। आरोप है कि लड़की के साथ मारपीट करते हुए अप्राकृतिक सेक्स किया और उसका वीडियो बनाया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 6 जुलाई को वो अपनी सहेली के घर मोतीबाग गई थी। वहां से रात में लौटी वसंत विहार मार्किट के पास 2 लड़के उसे घूमने के बहाने ले गए। आरोप है कि पीड़ित को कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर पिलाई और रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में 23, 25 और 35 साल की 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने वैगन-आर कार भी बरामद कर ली है। लड़की के 164 के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

Next Story